फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Student Consumes Poison After Failing  Exams Treated at Lohia Hospital Without Registration

Farrukhabad: इंटर में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर, बिना पर्चा बने लोहिया में चला इलाज, जांच में हुआ खुलासा

Sun, 26 Apr 2026 11:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Apr 2026 11:53 AM IST
सार

Farrukhabad News: इंटर में फेल होने पर छात्रा ने कीटनाशक पी लिया, जिसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। अस्पताल स्टाफ ने बिना पर्चा और बीएचटी बनाए ही छात्रा को ड्रिप और इंजेक्शन लगा दिए, जिसका खुलासा अगले दिन वार्ड में हुआ।

विज्ञापन
Farrukhabad Student Consumes Poison After Failing  Exams Treated at Lohia Hospital Without Registration
अस्पताल में भर्ती छात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव चरन नगला निवासी छब्बर पाल की पुत्री प्रियंका (18) ने इंटर की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम आने पर पता चला कि वह फेल हो गई है। इसी से गुस्साई छात्रा ने घर में रखा मूंगफली में डालने वाली दवा पी ली। हालत खराब होने पर दो दिन निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया। इसके बाद शनिवार शाम उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया।

विज्ञापन

यहां अधीनस्थों की लापरवाही इतनी कि उसका बिना पर्चा, बीएचटी बने ही बोतल (ड्रिप) चढ़ा  दी और इंजेक्शन भी लगा दिए। इसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वार्ड में रविवार सुबह स्टाफ ने जांच की, तो पता चला कि प्रियंका की बीएचसी ही नहीं है। इसके बाद पिता ने इमरजेंसी में जानकारी दी। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉ. अभय श्रीवास्तव ने पर्चा, बीएचटी बनवाकर उसे भर्ती करके इलाज शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed