फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Student body found hanging

Farrukhabad: रस्सी से लटका मिला छात्र का शव, फोन आने पर घर से निकला था अंकित, हत्या का आरोप

Mon, 30 Jan 2023 05:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Jan 2023 05:59 PM IST
सार

यूपी के फर्रूखाबाद जिले में छात्र का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Student body found hanging
अंकित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रूखाबाद जिले के अमृतपुर में मोकुलपुर गांव निवासी छात्र का कटरी में पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। पिता व परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र की सोमवार को वरीक्षा और 15 फरवरी को बरात जानी थी। थाना क्षेत्र के गांव मोकुलपुर निवासी साधु राम का पुत्र अंकित (19) अमृतपुर के दयानंद इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था।

विज्ञापन


उसकी शादी तय हो चुकी थी। रविवार शाम गांव से करीब दो किलोमीटर दूर रेंगापुर कटरी में बेर के पेड़ पर अंकित का शव लटका मिला। गले में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा कसा था। सूचना मिलते ही पिता व परिजन मौके पर पहुंचे और फंदे से शव को उतारा। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संत प्रकाश फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच के बाद घटनास्थल से साक्ष्य व नमूना लिए। साधु राम ने अंकित की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोपहर तीन बजे अंकित के पास किसी का फोन आया था। उसी समय वह घर से निकल गया। घर में कोई वाद-विवाद भी नहीं हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अंकित की वरीक्षा व एक फरवरी को तिलक था। 15 फरवरी को बरात जानी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंकित पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। भाई अंकुल, अंकुर, सचित, राजित व मां गोमती देवी रो-रोकर बेहाल हो गए। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed