{"_id":"63a1fa87174a4577f61ceb2e","slug":"farrukhabad-smuggler-arrested-with-opium-worth-80-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: 80 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, रोडवेज बस से बरेली आपूर्ति करने जा रहा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: 80 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, रोडवेज बस से बरेली आपूर्ति करने जा रहा था आरोपी
Tue, 20 Dec 2022 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
फर्रुखाबाद जिले में 80 लाख रुपये की अफीम के साथ पुलिस ने झारखंड के तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर रोडवेज बस से बरेली आपूर्ति देने जा रहा था। पुलिस उसके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगा रही है। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बरेली-इटावा हाईवे पर गांव मदनपुर के पास काली नदी पुल पर सोमवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बेवर डिपो की बस को रुकवाकर सवारियों की तलाशी ली। पुलिस ने झारखंड के चतरा थाना व गांव राजपुर निवासी चंदन कुमार डांगी के पास से चार किलो अफीम बरामद की। पूछताछ में चंदन ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लेकर बरेली के कस्बा आंवला निवासी गणपति नाम के युवक को देने जा रहा था।
विज्ञापन
गणपति के साथी कौन हैं, इस बारे में जानकारी नहीं है। तलाशी में पुलिस ने उसके पास से 2100 रुपये व दो मोबाइल बरामद किए। एएसपी अजय प्रताप ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि बरामद अफीम की अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये है। उसके अन्य साथियों के बारे में सर्विलांस की मदद से जानकारी की जा रही है। बरामद मोबाइल में कई लोगों के नंबर मिले हैं।
विज्ञापन