{"_id":"6360b5afdcb7f6046032cbed","slug":"farrukhabad-six-animals-died-after-being-hit-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ट्रेन की चपेट में आए छह पशुओं की मौत, आधा घंटे खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ट्रेन की चपेट में आए छह पशुओं की मौत, आधा घंटे खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन
Tue, 01 Nov 2022 11:30 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग के किनारे स्थित शेखपुर गुमटी नंबर 138-सी के पास सोमवार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय पशुओं का झुंड ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन की चपेट में आने से छह पशुओं की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन करीब आधा घंटे तक गुमटी के पास खड़ी रही।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह घटना की जानकारी पर खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रमेश शाक्य, ग्राम प्रधान रामसेवक, गौरक्षा महासंघ के पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन से खोदाई कराकर पशुओं के शवों को दफनाया। घटनास्थल पर रविवार रात भी ट्रेन हादसे में आधा दर्जन पशुओं की मौत हुई थी।
विज्ञापन