फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Sister also hanged herself after brother committed suicide

Farrukhabad: भाई के आत्महत्या करने पर बहन ने भी लगाया फंदा, परिजन नहीं बता पा रहे वजह

Mon, 29 Jul 2024 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Jul 2024 06:07 PM IST
सार

Farrukhabad News: गुढ़ेरा गांव में भाई के आत्महत्या करने पर बहन ने भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Sister also hanged herself after brother committed suicide
भाई-बहन की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में भाई के आत्महत्या करने की जानकारी पर चचेरी बहन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ेरा निवासी जयवीर कुशवाह (22) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दो माह पहले नौकरी छोड़कर गांव आ गया। पिता व भाइयों का खेती में हाथ बंटाता था।

विज्ञापन


रविवार की रात जयवीर ने परिजनों के साथ खाना खाया और उसके बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। परिवार के अन्य लोग छत पर सोने चले गए। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे तक जयवीर सोकर नहीं उठा तो पिता रामकृष्ण उसके कमरे के बाहर पहुंचे। जयवीर को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो वह अंदर से बंद पाया। रामकृष्ण के शोर मचाने पर पुत्र रामकरन, अरुण, सुखवीर व मां कुसमा देवी आ गई। खिड़की से झांककर देखा तो जयवीर पंखे के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर जयवीर को फंदे से उतारा।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। रामकृष्ण के घर से सौ मीटर दूरी पर चचेरे भाई बृजेश कुमार का घर है। उनकी पुत्री देवकी (20) को चचेरे भाई जयवीर के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी हुई तो उसने भी कमरे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृजेश कुमार पुत्री देवकी को आवाज देते हुए कमरे में पहुंचे। उसको फंदे पर लटका पाया। जानकारी मिलने पर एसओ मीनेश पचौरी मौके पर पहुंची। देवकी के शव को फंदे से उतरवाया।

फाेरेसिंक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने एकत्र किए। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया भाई के आत्महत्या करने की जानकारी पर चचेरी बहन ने भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजन आत्महत्या के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि भाई के आत्महत्या करने पर बहन ने भी खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed