{"_id":"698c921f3629b9adae0bde73","slug":"farrukhabad-samples-of-two-batches-of-albendazole-tablets-were-taken-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: दो बैच की एल्बेंडाजॉल की गोली का लिया नमूना, दवा खाने के बाद बिगड़ी थी 150 बच्चों की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: दो बैच की एल्बेंडाजॉल की गोली का लिया नमूना, दवा खाने के बाद बिगड़ी थी 150 बच्चों की तबीयत
Wed, 11 Feb 2026 08:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी कमालगंज में दवाओं का नमूना लेते औषधि निरीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को एल्बेंडाजॉल की गोली खाने के बाद करीब 150 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी स्वस्थ हैं। इसी के चलते औषधि निरीक्षक ने बुधवार को कमालगंज सीएचसी से दोनों बैच की एल्बेंडाजॉल की गोली व पैरासिटामोल पीडियाट्रिक ओरल सस्पेंशन (सीरप) का नमूना लिया गया। इसकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
कमालगंज क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर स्थित जवाहर लाल प्रेमा देवी जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई गई थी। गोली खाने के बाद कुछ ही देर में करीब 150 बच्चों को तबीयत बिगड़ गई थी। इससे बच्चों को सीएचसी कमालगंज व लोहिया अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया था। इससे एल्बेंडाजॉल गोली संदेह के घेरे में आ गई। बुधवार को औषधि निरीक्षक डॉ.परमेश कुमार द्विवेदी सीएचसी कमालगंज पहुंचे। उन्होंने सीएचसी के दवा वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां से तीन दवाओं के नमूने लेकर सील किए। जिन दवाओं के नमूने सील किए गए हैं, उनमें दो अलग-अलग बैच की एलबेंडाजॉल आईपी गोली के दो नमूने लिए, जबकि एक नमूना पैरासिटामोल पीडियाट्रिक ओरल सस्पेंशन आईपी का नमूना लिया गया है। बच्चों से संबंधित दोनों दवाओं के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। स्कूल में बच्चों को दवा खिलाई ई थी उसका बैच नंबर 040625-BUP35 लिखा है जबकि एक्सपायर होने की तिथि मई 2028 अंकित है।
औषधि निरीक्षक डॉ.परमेश द्विवेदी ने बताया कि यह दवाएं सीधे स्वास्थ्य विभाग के कारपोरेशन से भेजी जाती हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई तय होगी। यदि जांच में नमूना फेल होता है तो दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।