{"_id":"69c61cdd9d55f57563061c1d","slug":"farrukhabad-robber-who-looted-elderly-woman-injured-in-police-encounter-sustains-gunshot-wound-to-the-leg-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: वृद्धा से लूट करने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा और कुंडल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: वृद्धा से लूट करने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा और कुंडल बरामद
Fri, 27 Mar 2026 11:30 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:30 AM IST
सार
Farrukhabad News: पुलिस ने दो दिन पहले वृद्धा से कुंडल लूटने वाले बदमाश दीपक उर्फ बाबा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में घायल बदमाश के पास से लूट का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कादरीगेट थाना क्षेत्र के चांदपुर के पास दो दिन पहले एक वृद्धा से कुंडल लूट लिए गए थे। पुलिस ने बदमाश को चिह्नित कर उसकी घेराबंदी शुरू की। इसके तहत पुलिस को शुक्रवार तड़के सूचना मिली कि बदमाश बाग लकूला से चांदपुर जाने वाले मार्ग पर स्कूटी के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी के चलते घेराबंदी की, तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, स्कूटी बरामद हुए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी दीपक उर्फ बाबा है। उसके पास से लूटे कुंडल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन