फर्रुखाबाद जिले में रोजवेज बस व ट्रक की भिड़ंत के बाद तेज आवाज और फिर यात्रियों की चीत्कार सुनाई दी। कुछ राहगीर और गांव के लोग पहुंचे। नगला बारग के प्रधान ने थाना पुलिस को सूचना दी। 15 मिनट में पुलिस और 35 मिनट बाद एम्बुलेंस पहुंची।
इस दौरान घायल घटनास्थल पर ही तड़पते रहे। शमसाबाद की एम्बुलेंस घायलों को लोहिया अस्पताल और नवाबगंज से पहुंची एंबुलेंस चार घायलों को सीएचसी ले गईं। रोडवेज बस में मात्र 11 यात्री सवार थे। घना कोहरा होने के बावजूद बस की रफ्तार काफी थी।
अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों के अनुसार तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद चीत्कार होने लगी। लोग बचाने के लिए चिल्लाने लगे। परिचालक के सामने सबसे आगे बस की सीट पर यात्री सवार थे।
2 of 5
Farrukhabad Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
इनमें फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लेन के अखिलेश दीक्षित (50) अपनी पुत्री निशी (18) को मेरठ में बीटेक के पेपर देने के लिए छोड़ने जा रहे थे। पिता और पुत्री सड़क पर पड़े दिखे। बताया गया कि बस के शीशे से दोनों झटके के साथ सड़क पर बस के आगे जा गिरे।
3 of 5
Farrukhabad Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि बस उनके पास तक नहीं पहुंची। बस में सवार शहर की शिवनगर कॉलोनी निवासी नीलम (43) श्यामनगर विद्या मंदिर में शिक्षिका हैं। वह अपनी बेटे अर्पित के साथ पैतृक गांव कासगंज जिले के जैथरा थाने के गांव पिजरी जा रही थीं।
4 of 5
Farrukhabad Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
वह अपनी सीट पर लहूलुहान पड़े थे। अचानक पहुंचे नगला बारग के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर कई राहगीर मौजूद मिले। कुछ ही देर में एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के करीब 35 मिनट बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक घायल मौके पर ही त़ड़पते रहे।
5 of 5
Farrukhabad Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
पिता-पुत्री का पर्श व लैपटॉप, परिचालक का मोबाइल गायब
घायल अखिलेश दीक्षित ने बताया कि वह बेसुध थे। उनके जेब से पर्श गायब कर दिया गया। उसमें तीन हजार रुपये थे। बेटी के पास लैपटॉप भी नहीं मिला। इसके अलावा परिचालक अजय कुमार का मोबाइल भी गायब हो गया।