फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Property worth Rs. 2.5 crore of Mafia Anupam's close aide confiscated

Farrukhabad: माफिया अनुपम के करीबी की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क, मुनादी करा मकान किया सील

Tue, 26 Nov 2024 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Property worth Rs. 2.5 crore of Mafia Anupam's close aide confiscated
मौके पर मौजूद टीम - फोटो : अमर उजाला
माफिया अनुपम दुबे के करीबी विनय दुबे की 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई। मंगलवार को तहसीलदार ने कन्हऊ याकूबपुर में नोटिस चस्पा कर 69.49 लाख रुपये कीमत के मकान में सील लगा दी। इसके अलावा शहर के कई मोहल्लों की अन्य संपत्तियों को भी सील करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी व भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के गांव कन्हऊ याकूबपुर पहुंचे। जहां माफिया अनुपम दुबे के करीबी शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब न्यामत खां निवासी विनय दुबे उर्फ सोनू व उनकी पत्नी रेनू के नाम करीब 44.80 लाख रुपये कीमत का आवासीय प्लाॅट तथा उससे सटी 24.69 लाख रुपये की कुर्क कर ली गई।
विज्ञापन


दोनों संपत्तियों की कीमत 69.49 लाख रुपये है। तहसीलदार ने संपत्ति पर मुकदमा और कुर्की संबंधी सूचना लिखवा दी। इसके बाद उसे सील कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि यह संपत्ति तहसीलदार सदर के प्रबंधन में रहेगी। यह संपत्ति सरकार बनाम विनय दुबे गैंगस्टर है। वह माफिया अनुपम दुबे और अनुराग दुबे के साथ शामिल होकर लोगों को धमकाकर दूसरों की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का काम करता है। उस पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हैं। वहीं माफिया अनुपम दुबे हत्या के मामले में मथुरा की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed