फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Pradhan is getting fraud done to get Prime Minister's house

UP: प्रधानमंत्री आवास दिलाने को प्रधान करवा रहे फर्जीवाड़ा, अधिकारियों के पास लगातार पहुंच रहीं शिकायतें

Mon, 24 Mar 2025 05:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Mar 2025 05:49 PM IST
सार

Farrukhabad News: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर प्रधान फर्जी सर्वे करवा रहे हैं। अधिकारियों के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
Farrukhabad: Pradhan is getting fraud done to get Prime Minister's house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने चहेतों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने की चाहत में कुछ ग्राम पंचायतों के प्रधान फर्जी सर्वे रिपोर्ट तैयार कराने में जुटे हैं। जिसके लिए खुले में पॉलीथिन तनवाकर मिट्टी का चूल्हा रखवाकर फोटो खिंचाई जा रही है। लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर अधिकारी सतर्क हो गए हैं। सर्वे में अपडेट साफ्टवेयर जालसाजों की मंशा पर पानी फेर रहा है। जिसके चलते आवास सर्वे में कोई खेल नहीं चल पा रहा।

विज्ञापन


एक भी दीवार पक्की होने पर सर्वे की फोटो अपलोड नहीं होती। इसलिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अजीजलपुर के रिफाकत हुसैन, मो नसीम आदि ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अगले चुनाव में वोटों के फायदे के लिए सर्वेयर पर दबाव बनाकर अपात्रों की खुले में पॉलीथिन, पन्नी आदि डलवाकर सर्वे करा रहे हैं। जबकि पात्रों से कहा जा रहा कि जो वोट देगा, उसी का सर्वे होगा।
विज्ञापन


टाडा बहरामपुर के हुकुम सिंह ने भी ग्राम पंचायत में मोमिया व मिट्टी का चूल्हा दिखाकर सर्वे कराए जाने की शिकायत की है। अजीजलपुर के प्रधान लईक का कहना है कि पूर्व प्रधान ने चुनावी रंजिश में शिकायत की है। वहीं, खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद्र का कहना है कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्वे में अपात्र शामिल हुए तो अगले चरण में चेकर द्वारा जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed