फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad No trace of boy who drowned in Ganga six children drowned while bathing five were rescued safely

Farrukhabad: गंगा में डूबे बालक का नहीं लगा सुराग, नहाते समय डूबे थे छह बच्चे, पांच को सकुशल निकाल लिया था

Fri, 23 May 2025 09:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 May 2025 09:51 PM IST
सार

Farrukhabad News: जिले में गुरुवार को गंगा नहाते समय छह बच्चे डूबे गए थे। ग्रामीणों ने पांच को सकुशल निकाल लिया था। वहीं, डूबे बालक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
Farrukhabad No trace of boy who drowned in Ganga six children drowned while bathing five were rescued safely
गंगा नदी में डूबे सत्यम की खोजबीन करती एसडीआरफ टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार को गंगा में डूबे बालक की दूसरे दिन भी देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सुराग नहीं लगा। गोताखोरों के साथ ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस (एसडीआरएफ) टीम खोजबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी रक्षपाल सिंह का सात वर्षीय पुत्र सत्यम गुरुवार को गांव के ही छोटेलाल पुत्र मोरपाल, जबर सिंह पुत्र नेत्रपाल, रामू पुत्र मुलिकराम, रितिक पुत्र राजीव व योगी के साथ तरबूज खाने गंगा की कटरी में गए थे। तरबूज खाने के दौरान यह लोग गंगा नदी में नहाने लगी।

विज्ञापन

पांच को सकुशल निकाल लिया था बाहर
नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे। चीख सुनकर आसपास पाहलेज की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने गंगा में कूदकर पांच को सकुशल बाहर निकाल लिया था, लेकिन सत्यम का पता नहीं चला। देर शाम तक उसकी खोज की गई, लेकिन पता नहीं चला।

एसडीआरएफ टीम व गोताखोर कर रहे हैं खोजबीन
शुक्रवार को दूसरे दिन एसडीआरएफ टीम के साथ ही गोताखोरों ने फिर गंगा नदी में सत्यम की खोजबीन शुरू की। गोताखोर व टीम के सदस्य गंगा नदी में खोजबीन करते रहे, लेकिन सायं 5:30 बजे तक सत्यम का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि एसडीआरएफ टीम व गोताखोर बालक की खोजबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed