फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad News, Compounder committed suicide

Farrukhabad: कंपाउंडर ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट में ससुराल वालों के खिलाफ लिखी ये बात

Sat, 23 Jul 2022 09:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Jul 2022 09:50 AM IST
सार

फर्रुखाबाद में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Farrukhabad News, Compounder committed suicide
युवक की फाइल फोटो व सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कंपाउंडर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने ससुरालीजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला भीकमपुरा दाऊद खां निवासी राम वाल्मीकि एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर था।

विज्ञापन


कई बार बुलाने पर भी उसकी पत्नी घर नहीं आई। भाई रामलखन ने बताया कि 20 जुलाई को पत्नी को बुलाने गया तो ससुराल वालों ने उसे पीट दिया था। तभी से वह दिमागी संतुलन खो बैठा था। मकान के एक कमरे में शुक्रवार रात किसी समय प्लास्टिक की रस्सी से छत के कुंडे के सहारे फंदा बनाकर राम ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पांच बजे भाई रोहित जागा तो राम का शव लटकता देख दंग रह गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। युवक के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने ससुरालवालों पर एक लाख रुपये की मांग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed