फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Mother accused three youths of gang misdeed her daughter

Farrukhabad: किशोरी के साथ तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Wed, 29 Jan 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Mother accused three youths of gang misdeed her daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां ने कोतवाली आकर तीन युवकों पर पुत्री के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला बुधवार को अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है।

दामाद मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिन्हें देखने वह 25 जनवरी को कानपुर गई थी। पुत्री घर पर अकेली थी। महिला ने आरोप लगाया कि 25 जनवरी की रात तीन युवक उसके घर में घुस आए। तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। 28 जनवरी को महिला घर लौटी तो पुत्री ने सारी घटना बताई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed