{"_id":"64b7ea3c0381e5dde60ea655","slug":"farrukhabad-monkeys-attacked-old-man-died-after-falling-from-the-roof-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम
Wed, 19 Jul 2023 07:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Jul 2023 07:22 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में बंदरों के हमले से वृद्ध की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
खुदाबक्श की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में छत पर बैठे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाकर भागते समय वृद्ध की छत से गिरकर मौत हो गई। बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी 80 वर्षीय वृद्ध खुदाबक्श अपनी छत पर बैठे थे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह छत से भागे तो नीचे जा गिरे।
उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर पर पत्नी असगरी बेगम व परिवार की अन्य महिलाएं बदहवास हो गईं। खुदाबक्श के पांच पुत्र हैं। सभी दिल्ली में मजदूरी करते हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने बताया गर्मी के मौसम में बंदर और कुत्ते खूंखार और कटखने हो जाते हैं। इन दिनों सीएचसी में एआरबी लगवाने के लिए आम दिनों से दोगुने मरीज आ रहे हैं। हर रोज 65 से 70 एआरबी लगाई जा रहीं हैं।