फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: misdeed with Teen boy at Panchal Ghat

Farrukhabad: पांचाल घाट पर किशोर से कुकर्म, नाजुक अंगों में सड़न होने पर मां को दी जानकारी

Sat, 23 Mar 2024 06:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Mar 2024 06:24 PM IST
सार

यूपी के फर्रूखाबाद में किशोर से साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Farrukhabad: misdeed with Teen boy at Panchal Ghat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में पांचाल घाट पर एक किशोर से मनचले युवक ने कई बार कुकर्म किया। नाजुक अंगों में सड़न होने पर मां को घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़ित को लेकर चौकी पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन


कादरी गेट थाने के पांचाल घाट क्षेत्र में एक किशोर अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहता है। वह एक पंडा के यहां घाट पर काम करता है। किशोर ने बताया कि उसकी बीमार मां दिल्ली दवा लेने गई थी। उसी दौरान एक युवक ने उसके साथ कई बार कुकर्म किया। उसके नाजुक अंगों में सड़न होने से वह परेशान हो गया। उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां और परिजन शुक्रवार देर रात तक चौकी में डेरा डाले रहे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को रात में ही हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी के परिजनों के बुलावे पर कई नेता चौकी पहुंचे। वह पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाते रहे। हालांकि किशोर ने सभी को बिंदुवार घटना की जानकारी दी। इधर, थाना इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि उनके क्षेत्र में किसी भी कुकर्म की घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है, तो वह दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed