फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Massive fire breaks out in a pesticide factory villagers scared of explosion investigation begins

Farrukhabad: कीटनाशक दवा की फैक्टरी में लगी भीषण आग, विस्फोट के डर से गांव के लोग सहमे, जांच शुरू

Sun, 23 Mar 2025 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Mar 2025 02:43 PM IST
सार

Farrukhabad News: जहानगंज थाना क्षेत्र में कीटनाशक दवा की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। केमिकल में विस्फोट के डर से गांव के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Farrukhabad Massive fire breaks out in a pesticide factory villagers scared of explosion investigation begins
कीटनाशक दवा की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज थाना क्षेत्र के पंजूखिरिया रोड पर स्थित कीटनाशक दवा फैक्टरी में शनिवार रात आग लग गई। आग की ऊंची लपटे देखकर लोगों में भय फैल गया। केमिकल का विस्फोट हो जाने की आशंका से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची।

विज्ञापन

झसी चौराहा से पंजूखिरिया जाने वाले रोड पर सिंहनगर के निकट सड़क किनारे फसलों के लिए कीटनाशक बनाने की फैक्टरी है। शनिवार देर शाम अज्ञात कारणों से फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फैक्टरी में लगी आग में केमिकल का विस्फोट न हो जाए, इसको लेकर आसपास के गांवों के लोग भयभीत हो गए।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
फैक्टरी से करीब 50 मीटर की दूरी पर भरतामऊ की आबादी है। फायर बिग्रेड के पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कीटनाशक दवा फैक्टरी कोठी निवासी व्यक्ति की है। थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि आग बुझाने का काम चल रहा है। फैक्टरी मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed