{"_id":"673b2a5ba25520e1660bd63e","slug":"farrukhabad-lieutenant-colonel-s-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला लेफ्टिनेंट कर्नल का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला लेफ्टिनेंट कर्नल का शव
Mon, 18 Nov 2024 05:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 Nov 2024 05:23 PM IST
सार
Farrukhabad News: लेफ्टिनेंट कर्नल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 6-7 घंटे पहले फंदा लगने से दम घुटने से मौत होना बताया गया
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदिग्ध परिस्थितियों में सैन्य अधिकारी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सिटी सहित पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिमाचल प्रदेश जिला सोलन के जबल जमरोट सोलन के रहने वाले व हाल निवासी फतेहगढ़ कोतवाली के कैंट आफीसर्स लीविंग क्षेत्र के आवास संख्या ईडब्लूटी 4/2 निवासी लेफ्टीनेंट कर्नल देशराज कौंडल (59) ने सुबह अपने सरकारी आवास पर पंखे में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। काफी देर तक वह आवास से बाहर नहीं निकले। जानकारी करने पर वह पंखे से लटके दिखाई दिए। अधिकारियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मेजर नरेश चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय, फतेहगढ़ कोतवाल गाेविंद हरि वर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पिता की मौत की सूचना पर पुत्र आयुष राजपूत मौके पर पहुंचे। डा. लोकेश राजपूत ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ले. कर्नल की मौत 6 से 7 घंटा पूर्व फंदा लगने से दम घुटने के कारण हुई। सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय ने बताया कि छावनी क्षेत्र में ले. कर्नल ने फंदा लगाकर जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।