फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Jail Ruckus: Brother died due to beating in jail, Sandeep was unable to speak in the hospital

फर्रुखाबाद जेल बवाल: जेल में हुई पिटाई से हुई भाई की मौत, अस्पताल में बोल नहीं पा रहा था संदीप

Mon, 08 Nov 2021 03:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Nov 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad Jail Ruckus: Brother died due to beating in jail, Sandeep was unable to speak in the hospital
मृतक बंदी संदीप - फोटो : अमर उजाला
इटावा के सैफई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती फर्रुखाबाद जेल के सजायाफ्ता कैदी संदीप सिंह (28) की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों ने जेल के अफसरों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


भाई के मुताबिक, पांच नवंबर को जेल से फोन पर संदीप की तबीयत ज्यादा खराब होने की जानकारी पर जेल पहुंचे और पुलिस अभिरक्षा में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। संदीप के भाई कौशलेंद्र के मुताबिक, अस्पताल में संदीप बोल नहीं पा रहा था।
विज्ञापन


इशारा कर केवल अपने शरीर के चोटों के निशान दिखा रहा था। परिजनों का आरोप है कि जिला जेल में उसके भाई को पीटा गया। उसके बाद हालत बिगड़ने पर मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया। यूनिवर्सिटी में भी संदीप के इलाज में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को देर शाम उसकी मौत हो गई। उधर, संदीप की अस्पताल में मौत की खबर जेल में बंदियों तक पहुंची तो वह आक्रोशित हो गए। साथी की मौत से नाराज बंदियों ने जेल में हंगामा किया। जेल के अफसरों के साथ मारपीट की। पथराव भी किया। पुलिस व जेल प्रशासन को हालात पर काबू पाने के लिए फायरिंग भी करनी पड़ी।


सूचना पर इटावा में भी बरती गई सतर्कता
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कैदी संदीप सिंह की मौत की खबर के बाद फर्रुखाबाद प्रशासन ने जिला प्रशासन को घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही सतर्कता बरतने के  लिए कहा। मेडिकल यूनिवर्सिटी व पोस्टमार्टम हाउस में किसी तरह का बवाल न हो सके, इसको देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई। सैफई सीओ विजय सिंह व थाना प्रभारी तारिक खान फोर्स संग अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस में डटे रहे। नायब तहसीलदार सूरज प्रताप ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed