फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Honor Killing,  three accused absconding

Honor Killing: किशोरी के घर से हटाई गई पुलिस, रिश्ते लेकर आते थे आरोपियों के पिता, तीन आरोपी फरार

Wed, 09 Nov 2022 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Nov 2022 11:48 AM IST
सार

कमालगंज थाना क्षेत्र के ऑनर किलिंग मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, किशोरी के घर के बाहर से भी पुलिस हटाई गई है।

विज्ञापन
Farrukhabad Honor Killing,  three accused absconding
प्रेमी युगल की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में बहन और उसके प्रेमी की हत्या के मामले में पुलिस अभी तीन आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस उन तक पहुंचने के लिए जाल बिछाने में जुटी है। किशोरी के घर के बाहर लगी पुलिस भी हटा दी गई है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी रामकरन (25) का गांव की किशोरी से प्रेम प्रसंग था। शनिवार रात किशोरी घर से गायब हो गई थी। किशोरी के भाइयों ने रात करीब दो बजे बहन और रामकरन को गांव के पास एक बाग में पकड़ कर पीटने के बाद चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

रामकरन के पिता महावीर ने नीटू, कुलदीप, नितिन, लालू और रतन के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी नीटू व नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  मामले में तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। आरोपियों के साथ ही पुलिस हत्या में प्रयोग की गई बाइक की तलाश में है। किशोरी के घर के बाहर तैनात पुलिस को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामकरन के घर परिजनों को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदार व मोहल्ले के लोग पहुंचे। महावीर ने बताया कि उसका पुत्र रामकरन पढ़ाई में होशियार था। बीएससी करने के बाद वह एलएलबी कर अधिवक्ता बनना चाहता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह खुद लेखपाल के साथ काम कर अपने सपने को साकार करने में जुटा था।

रिश्ते लेकर आते थे आरोपियों के पिता
महावीर व आरोपियों के पिता एक शीतगृह में पल्लेदारी करते हैं। महावीर ने बताया कि आरोपी के पिता कई बार पुत्र रामकरन की शादी कराने के लिए लोगों को उनके घर लाए थे, लेकिन रामकरन गांव वालों के संपर्क के लोगों से शादी करना नहीं चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed