फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farrukhabad : Havoc of broken khaki on farmers selling vegetables in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में सब्जी लगाए किसानों पर टूटा खाकी का कहर, दौड़ा दौड़ा कर पीटा, सब्जी की डलियां फेंकी

Fri, 01 May 2020 09:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad : Havoc of broken khaki on farmers selling vegetables in Farrukhabad
किसान। - फोटो : PTI
फर्रुखाबाद के चिलसरा रोड पर लगी सब्जी मंडी में बीट के सिपाही ने सुबह चार बजे जमकर उपद्रव किया। दूरदराज से आए किसानों की सब्जियां नालियों में फेंक दीं। कई किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने अपनी दास्तां तो बताई, मगर नाम छापने से मना किया।
विज्ञापन


कहा कि वह (सिपाही) उनका रहना दुश्वार कर देगा। सब्जी मंडी में सुबह चार बजे किसान सब्जियां बेच रहे थे। तभी एक बाइक पर दो सिपाही पहुंचे। पीछे बैठे सिपाही ने आते ही लाठियां चलानी शुरू कर दीं। ढुइयां मोहल्ले की गली में बैठे किसानों की सब्जियों की डलियां नालियों में पलट दीं।
विज्ञापन

 

एक किसान सब्जी लेकर गली में भागा, तो सिपाही उसे लाठी मारते हुए काफी दूर तक चला गया। उसका मोबाइल गिर गया, तो सिपाही उठा ले गया। कांशीराम कालोनी रोड पर एक कपड़ा बेचने वाला मिल गया, तो उसे लठियाया और कपड़े की गठरी थाने भिजवा दी। ढुइयां मोहल्ले के तमाम लोगों ने  सिपाही के हरकत के बारे में बताया, मगर नाम छापने से इनकार किया। कहा कि वह रहना दुश्वार कर देगा। बच्चों को भी नहीं बख्शता है।

ठेली वालों से बिना रसीद लिए सौ-सौ रुपये
एक गरीब बूढ़े दंपति ने बताया कि जिस सिपाही ने शुक्रवार सुबह लठियाया, उसने गुरुवार को उन्हें भी गालियां दीं। वह सब्जी आदि बेचकर पेट पालते हैं। कहा, सड़क किनारे लगी खीरा, फल, सब्जी की सभी ठेलियों से सौ-सौ रुपये ले गया। रसीद भी नहीं दी। हिदायत दी कि यदि ठेली लगाओगे, तो यही करना होगा।

‘किसानों को पीटने की सूचना नहीं हैं। यदि पैसे लिए और चालान नहीं किया, तो गलत है। हां एक कपड़े की गठरी लाया था। मैंने उसे उसके मालिक को लौटा दिया है। यह हरकत ठीक नहीं है। हम सिपाही पर कार्रवाई करेंगे।’ -जेपी शर्मा, इंस्पेक्टर, मऊदरवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed