{"_id":"6ac6309fa9f147af1f073e41","slug":"farrukhabad-grandson-kills-grandmother-with-a-sickle-amidst-property-dispute-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: संपत्ति के विवाद में पोते ने हंसिया से वार कर दादी को मार डाला, बहन सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: संपत्ति के विवाद में पोते ने हंसिया से वार कर दादी को मार डाला, बहन सहित दो घायल
Wed, 07 Oct 2026 05:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो व मौके पर जांच करते क्षेत्राधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज थाना व कस्बा के बाइपास रोड पर जगमोहन शर्मा और उनके पड़ोस में ही भाई रामरतन शर्मा रहते हैं। जगमोहन के कोई संतान नहीं है। इससे उन्होंने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी उर्फ खिलौना के शमसाबाद के गांव कलार निवासी भाई सुआलाल शर्मा की पुत्री शिल्पी को बचपन में ही गोद ले लिया था। रामरतन के बड़े पुत्र संजीव के पुत्र (कक्षा 11 के छात्र) ने बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे हंसिया से अपनी चचेरी दादी लक्ष्मी देवी उर्फ खिलौना पर घर के कमरे में ही हमला कर किया।
विज्ञापन
सिर सहित शरीर के अन्य स्थानों पर वार कर हत्या कर दी। चीख पुकार सुन उसने अपनी की सगी दादी मिथलेश कुमारी आ गईं। उनके चीख पुकार मचाने पर उसने उन पर भी हंसिया से हमला कर दिया। सीने व हाथ में हंसिया लगने से वह भी लहूलुहान हो गईं। इससे वह वहीं गिर पड़ी इसके बाद उसने रस्सी से हाथ पैर बांधकर मिथलेश कुमारी को वहीं डाल दिया। तभी चीख पुकार सुन हमलावर की 11 वर्षीय बहन मानवी पहुंच गई।
विज्ञापन
वह दादी को बंधा पड़ा देख दंग रह गई और शोर मचा दिया। इस पर हमलावर ने उस पर भी हंसिया से हमला कर दिया। इससे उसकी आंख व होंठ के पास घाव हो गया। इसके बाद उसने बहन को भी रस्सी से हाथ पैर बांधकर वहीं डाल दिया। इस दौरान उसने मानवी का गला दबा दिया। तभी बाहर दुकान पर बैठे बाबा रामरतन घर के अंदर पहुंचे तो वहां की हालत देख वह दंग रहे गए उन्होंने हमलावर से हंसिया छीन लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने मानवी व मिथलेश की रस्सी खोली। इसके बाद मानवी ने यूपी 112 सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद उन्होंने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना के संदर्भ में जगमोहन से जानकारी ली। उन्होंने बताया शिल्पी को गोद लिए जाने से हमलावर उनसे रंजिश मानता है। उसका कहना है यदि वह शिल्पी को गोद न लेती तो उनका मकान व जमीन उसे मिल जाती। मिथलेश कुमारी ने बताया कि हमलावर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कुछ दिन पूर्व उसने शिल्पी का मोबाइल भी चोरी कर बेच दिया था। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि संपत्ति के चलते हत्या की गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।