{"_id":"6ac9c509edc78e2ed1058d42","slug":"farrukhabad-four-houses-targeted-in-a-single-night-thieves-make-off-with-jewelry-and-cash-worth-lakhs-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: एक ही रात में चार घरों को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर व नकदी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: एक ही रात में चार घरों को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर व नकदी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 10 Oct 2026 10:24 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:24 AM IST
सार
Farrukhabad News: जिले में चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार घरों को अपना निशाना बनाया। मोहम्मदाबाद के कुबेरपुर डुंगरसी गांव में दो घरों में नकब लगाकर चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। वहीं शमसाबाद थाना क्षेत्र के अरियारा गांव और कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दो अन्य घरों से लाखों के आभूषण, नकदी और टेंट का सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर डुंगरसी निवासी वेदपाल के मकान की पीछे की दीवार में शुक्रवार रात चोरों ने नकब लगा दिया। चोर लगभग दो लाख के जेवर व 55,000 रुपये ले गए। वहीं, दूसरी घटना में शिवकुमार कश्यप के घर में आंगन में उतर गए। कमरों के दरवाजे खोलकर लगभग आठ लाख के जेवर व 50,000 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद के गांव अरियारा निवासी जोहरी लाल के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और हजारों रुपये की नकदी पार कर दी। पूर्व ग्राम प्रधान जीके सिंह जो अलीगढ़ में रहते हैं। घर में ताला बंद था। उनके घर से टेंट का सामान में आठ भगोना और ट्रे चोरी कर लिए। ग्राम प्रधान ने सूचना कायमगंज कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव का है।
विज्ञापन