फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Five died due to drowning while bathing in Ganga, divers saved one

Farrukhabad: गंगा स्नान करते समय डूबने से पांच की मौत, गोताखोरों ने एक को बचाया

Thu, 05 Jun 2025 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Jun 2025 09:47 PM IST
सार

Farrukhabad News: अलग-अलग स्थानों में गंगा स्नान के दौरान डूबने से चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
Farrukhabad: Five died due to drowning while bathing in Ganga, divers saved one
मृतकों की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में अलग-अलग स्थानों में गंगा स्नान के दौरान डूबने से पांच लोगों की जान चली गई। जबकि गोताखोरों ने एक की जान बचाई। कायमगंज में चचेरे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


गंगा में पहनावन चढ़ाते वक्त डूबा युवक, मौत
शमसाबाद में गंगा नदी में पहनावन चढ़ाने के दौरान युवक की डूबकर मौत हो गई। एक घंटे बाद युवक को गोताखोरों ने बाहर निकाला। जनपद मैनपुरी के गांव कुचेला निवासी राजू चौहान का पुत्र शीलू (21) मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी मामा बृजेश कुमार के घर रह रहे थे। दाउतपुर निवासी सत्यराम पाल और शीलू ट्रैक्टर लेकर ढाई घाट पर गंगा की पहनावन करने आए थे। पहनावन चढ़ाने के दौरान शीलू डूब गया। गोताखोरों ने एक घंटे बाद शीलू को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कायमगंज सीओ संजय वर्मा ने बताया कि मामा बृजेश बिना कार्रवाई के भांजे का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


गंगा स्नान के दौरान किशोर की डूबकर गई जान
शमसाबाद में गंगा स्नान के दौरान किशोर की डूबकर मौत हो गई। जिला गोंडा थाना वजीरगंज के गांव कदरा निवासी मुनीम का 17 वर्षीय पुत्र सत्यम चाचा दलवीर और चाची पूजा के साथ ढाईघाट पर गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए आया था। परिजनों के मुताबिक, स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। चाचा-चाची के शोर मचाने पर गोताखोर पहुंचे। करीब 50 मिनट के बाद किशोर को गंगा से बाहर निकालकर सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के चाचा दलवीर और चचेरे चाचा राजेश परिवार सहित जलालाबाद में नग और प्लास्टिक की चटाई का व्यापार करते हैं। चाचा दलवीर ने बताया कि मृतक के पिता गोंडा में खेती करते हैं। भतीजा सत्यम साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गंगा में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत, एक को बचाया
कायमगंज में गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने गए तीन युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई। एक को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। यह हादसा सिनौली गंगा घाट पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। नगला बीरबल गांव निवासी सचिन उर्फ छवि (19) पुत्र श्यामवीर सिंह यादव और रमन (20) पुत्र रघुवीर सिंह यादव दोनों चचेरे भाई, नगर के मोहल्ला दत्तू नगला में किराये पर रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इनके साथ अलीगढ़ जिले के थाना दादों क्षेत्र के मेवा नगला गांव निवासी जोगिंदर (25) भी तैयारी कर रहे हैं। जोगिंदर सीनियर छात्र हैं। वह दोनों को प्रशिक्षण दे रहे थे।

बृहस्पतिवार सुबह दोनों युवक अपने गुरु (जोगिंदर) के साथ सिनौली घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे। घाट पर प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। अस्थायी घाट पर दोनों युवक एक साथ नहाने के लिए उतरे तो तेज बहाव में बहने लगे। सचिन ने कहा गुरु बचाओ, इस पर जोगिंदर कूद पड़े। वे भी तेज धार में बहने लगे। चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत अंगोछा फेंककर जोगिंदर को बचा लिया, लेकिन सचिन और रमन बह गए।
प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, गोताखोरों और टीम के साथ पहुंचे। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद दोनों युवकों के शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पानी के अंदर मिले। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद प्रशासन की लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश भी दिखा। एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में गहरा शोक है।

 

दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया बीएससी का छात्र डूबा, मौत
परिजनों के साथ गंगा नहाने के बाद दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया बीएससी का छात्र डूब गया। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद निकाला। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पिता अजय पाल ने बताया कि बेटा मोहम्मदाबाद स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी अजय पाल का पुत्र विनय यादव (21) गंगा दशहरा पर सुबह मां मिथला देवी व बहन के साथ गंगा नहाने गया था। गंगा नहाकर वह घर लौट आया। इसके बाद दोस्त उसे फिर गंगा स्नान करने के लिए ले गए। बरगदियाघाट में गंगा स्नान करते समय विनय गहरे पानी में जाने से डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने विनय की खोजबीन की। करीब आधे घंटे बाद विनय को बाहर निकाला गया। पिता अजय पाल समेत अन्य परिजन बरगदियाघाट पहुंच गए। विनय को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed