{"_id":"628f176f3ddaf02dd01c1f0c","slug":"farrukhabad-fire-breaks-out-in-tire-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: टायर की दुकान में लगी भीषण आग, 15 लाख से अधिक का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: टायर की दुकान में लगी भीषण आग, 15 लाख से अधिक का नुकसान
Thu, 26 May 2022 11:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 May 2022 11:31 AM IST
सार
फर्रुखाबाद में टायर की दुकान में भीषण आग लग गई। जिसमें 15 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
टायर की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में शहर की ठंडी सड़क पर पंकज दुबे के मकान के नीचे के भाग में टायर की दुकान है। बुधवार रात करीब 12 बजे बिजली लाइन में फाल्ट होने के बाद दुकान में आग लग गई। लपटें उठने पर परिजनों को जानकारी हुई। इस पर हड़कंप मच गया।
परिजन घर के बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक करीब 15 लाख रुपये का टायर आदि सामान जलकर खाक हो गया। आग की वजह से मकान में दरारें पड़ गईं।