Farrukhabad Accident: रोडवेज बस और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, चालक घायल और युवक को आईं हल्की चोट, CHC में भर्ती
Farrukhabad News: अमृतपुर के मड़ैया तौफीक गांव के पास कोहरे के चलते रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में बस चालक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने राजेपुर सीएचसी में भर्ती कराया है।
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार सुबह क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। अमृतपुर थाना क्षेत्र में मड़ैया तौफीक गांव के सामने रोडवेज बस और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रोडवेज बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार एक युवक को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण चालक एक-दूसरे के वाहन को देख नहीं पाए और मड़ैया तौफीक गांव के पास दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घायल को सीएचसी में भर्ती कराया
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को आनन-फानन में क्षतिग्रस्त वाहन से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पिकअप सवार युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।