{"_id":"69edf80b9c9fb510c90a7732","slug":"farrukhabad-elderly-woman-attacked-by-bees-while-going-to-fetch-milk-death-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: दूध लेने जा रही वृद्धा पर मधुमक्खियों का हमला, मौत से मचा कोहराम, बहू, नातिन, नाती समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: दूध लेने जा रही वृद्धा पर मधुमक्खियों का हमला, मौत से मचा कोहराम, बहू, नातिन, नाती समेत कई घायल
Sun, 26 Apr 2026 05:08 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:08 PM IST
सार
Farrukhabad News: नीम के पेड़ पर रखे छत्ते के झुंड ने हमला किया। ग्रामीण धुआं करने के बाद ही मधुमक्खियों को भगा सके।
विज्ञापन
सुधीरा देवी की फाइल फोटो व रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सकवाई में घर से दूध लेने निकली वृद्धा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। वृद्धा जान बचाने घर की ओर भागी। वहां बहू, नाती और नातिन समेत कई ग्रामीण को घायल कर दिया। ग्रामीणों के धुआं करने पर मधुमक्खी भागीं। वृद्धा को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सकवाई निवासी स्व. बालिस्टर सिंह की पत्नी सुधीरा देवी (60) रविवार सुबह करीब आठ बजे घर से दूध लेने के लिए निकली थीं। मकान से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता रखा है। जैसे ही वह पेड़ के नीचे पहुंची, तो मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। वृद्धा जान बचाने के लिए घर की ओर भागी। मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद बहू सपना देवी (35), नातिन परी और नाती शौर्य (5) बचाने आए, तो मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। मोहल्ले के कई अन्य लोग भी हमले में घायल हुए। एकत्रित 10-12 ग्रामीणों ने आग जलाकर धुआं किया। इसके बाद ही मधुमक्खी भागीं।
विज्ञापन
हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत
बेहोशी हालत में वृद्धा को कस्बे के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन में चीख पुकार मच गई। सुधीरा देवी के दो पुत्र राम प्रताप सिंह राठौर और नवीन हैं। घटना की सूचना लेखपाल को दी गई है। मधुमक्खियों के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन के लोग मधुमक्खियों को हटवाने की कार्रवाई करे, अन्यथा कभी भी दोबारा बड़ी घटना हो सकती है।