फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Dr Ram Manohar Lohia Male Hospital Appointment fraud CMS and senior assistant are implicated

UP: नियुक्ति में की धांधली…तत्कालीन सीएमएस और  वरिष्ठ सहायक फंसे, अपर निदेशक की जांच में खुलासा, पढ़ें मामला

Fri, 17 Oct 2025 05:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Oct 2025 05:53 AM IST
सार

Farrukhabad News: सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में हैं, फिलहाल उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। अवनी परिधि से जो भी कर्मचारी लगे हैं, उनके वेतन का आहरण नहीं किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन होगा।

विज्ञापन
Farrukhabad Dr Ram Manohar Lohia Male Hospital Appointment fraud CMS and senior assistant are implicated
डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में अनियमित तरीके से 16 भर्तियां - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में अनियमित भर्तियों का मामला सामने आया है। जांच में तत्कालीन सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी और वरिष्ठ सहायक गंधर्व सिंह दोषी पाए गए हैं। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कानपुर की रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों ने शासन के 26 नवंबर 2024 के आदेशों का उल्लंघन करते हुए 16 पदों पर भर्ती की थी।

विज्ञापन

फतेहगढ़ निवासी पंप चालक विनोद कुमार गुप्ता को अनुबंध अवधि के बावजूद हटाकर उसकी जगह भिश्ती पद पर कार्यरत कर्मचारी संजय के पुत्र आर्यन को धोबी पद पर नियुक्त कर पंप चालक के रूप में तैनात किया गया। विनोद ने इसकी शिकायत शासन में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनर्जी संस्था के माध्यम से 16 लोगों की नियुक्ति हुई
जांच में पाया गया कि भर्तियां बिना जेम पोर्टल और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बगैर हुई हैं। पांच मार्च से 10 अगस्त 2025 के बीच वार्डबॉय, धोबी, चपरासी, पत्रवाहक सहित कई पदों पर अवनी परिधि एनर्जी संस्था के माध्यम से 16 लोगों की नियुक्ति की गई।

विज्ञापन

शासन को भेज दी गई है रिपोर्ट
अपर निदेशक की रिपोर्ट में कहा गया कि सीएमएस ने कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया और कई प्रश्नों पर गैरजिम्मेदाराना उत्तर दिए। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, जिसके आधार पर दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

अवनी परिधि के कर्मियों का नहीं निकालेंगे वेतन
सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में हैं, फिलहाल उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। अवनी परिधि से जो भी कर्मचारी लगे हैं, उनके वेतन का आहरण नहीं किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed