{"_id":"6a3b7e4f9cd628ada40d7987","slug":"farrukhabad-dggi-raids-shankh-chhap-tobacco-simultaneous-action-taken-at-multiple-locations-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: शंख छाप तंबाकू पर डीजीजीआई का छापा, एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: शंख छाप तंबाकू पर डीजीजीआई का छापा, एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज
Wed, 24 Jun 2026 12:27 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:27 PM IST
सार
Farrukhabad News: डीजीजीआई की टीम ने फर्रुखाबाद में शंख छाप तंबाकू के गोदाम और उससे जुड़े कारोबारियों व मुनीमों के ठिकानों पर छापेमारी की है। टीम कर चोरी के साक्ष्यों की तलाश में दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
कायमगंज गल्ला मंडी में जीएसटी की खड़ी गाड़ियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीम ने शमसाबाद के फैजबाग रोड स्थित शंख छाप तंबाकू के गोदाम पर छापा मारकर जांच शुरू कर दी है। टीम ने गोदाम का गेट बंद कर अंदर दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की पड़ताल की। मालिक गोपाल रस्तोगी नोएडा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा टीम ने कारोबारी से जुड़े लोगों के यहां भी छापे मारे हैं। मुनीम संजू शाक्य निवासी मोहल्ला लाड़मपुर और अखिलेश मिश्रा निवासी मोहल्ला मूलचंद्र के यहां जांच की गई। वहीं टीम की अन्य गाड़ियां कायमगंज में प्रबंधक रचित गुप्ता निवासी मोहल्ला लोकमन और तंबाकू कारोबारी अभिषेक अग्रवाल निवासी मोहल्ला श्यामागेट के घर भी पहुंचीं। डीजीजीआई की टीम विभिन्न स्थानों पर जांच में जुटी थी।
विज्ञापन