फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: dead body of army man found hanging in Rajput Regimental Center

फर्रुखाबाद: राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में फंदे पर लटका मिला सेना के जवान का शव, मचा हड़कंप

Sun, 05 Jul 2020 05:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jul 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: dead body of army man found hanging in Rajput Regimental Center
सांकेतिक तस्वीर
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंटल सेंटर की प्रशिक्षण बटालियन की बैरक के पीछे शुक्रवार की रात हरियाणा निवासी एक रिक्रूट का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुबह जब साथियों ने रिक्रूट को फंदे पर लटका देखा तो बैरक में हड़कंप मच गया। दोपहर को दंडपाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


हरियाणा जनपद के पंचकूला थाना रायपुर रानी के गांव हंगौली निवासी संदीप सिंह (21) सेना में 18 दिसंबर 2019 को भर्ती हुआ था। उसको प्रशिक्षण के लिए फतेहगढ़ भेजा गया था। तभी से वह राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा था। शनिवार की सुबह प्रशिक्षण बटालियन की बैरक के पीछे पेड़ पर रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। जवानों ने अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


दोपहर को राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के एड्यूजेंट ने फतेहगढ़ कोतवाली में शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उन्होंने बताया कि रिक्रूट की जेब से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने फांसी क्यों लगाई, इसके कारणों के बारे में भी कुछ जानकारी नहीं है।  घटना की सूचना संदीप के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed