फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: DCM truck rams into school van; six children injured, chaos ensues

Farrukhabad: डीसीएम ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, छह बच्चे चोटिल, मची चीख-पुकार

Tue, 21 Jul 2026 05:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 21 Jul 2026 05:45 PM IST
सार

फर्रुखाबाद में स्कूली वैन हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में छह बच्चे चोटिल हो गए। वैन सवार बच्चों को निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Farrukhabad: DCM truck rams into school van; six children injured, chaos ensues
फर्रूखाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के समय वैन में 14 बच्चे सवार थे, इसमें छह बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मोहल्ला अंबेडकरनगर तकीपुर स्थित मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों को छुट्टी के बाद एक वैन घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान बेवर से फर्रुखाबाद की ओर आ रही डीसीएम ने वैन में टक्कर मार दी। वैन में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। कक्षा 10 की छात्रा रोशनी, कक्षा 5 में पढ़ने वाली शेजल, कक्षा 3 की परी, कक्षा एक की सावी और पीहू तथा कक्षा 2 के अन्यांश सहित छह बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डीसीएम और दुर्घटनाग्रस्त वैन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, अंबेडकरनगर तकीपुर के संचालक दिलीप कुमार का दावा है कि दुर्घटना में शामिल वैन उनके विद्यालय की नहीं है और घायल बच्चे भी उनके स्कूल के नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि डीसीएम व वैन चालक के बीच आपसी समझौता हो गया है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed