{"_id":"640c0d26bd1bf0d3ce057c53","slug":"farrukhabad-couple-died-in-a-road-accident-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: दंपती की सड़क हादसे में मौत, मंदिर से लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: दंपती की सड़क हादसे में मौत, मंदिर से लौट रहे थे दोनों
Sat, 11 Mar 2023 10:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में हुए सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। मोहम्मदाबाद कस्बे के शिवाजी नगर निवासी संतोष शर्मा उर्फ संत्तू (45) की मोटर मिस्त्री की दुकान मोहम्मदाबाद में है। शनिवार को सुबह अपनी पत्नी उर्मिला (38) के साथ सकवाईं में खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने गए।
वापस आते समय बेवर की तरफ से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे संतोष व पत्नी उर्मिला गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी मोहम्मदाबाद ले गई। जहां डॉक्टर सनी मिश्रा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।