{"_id":"5eb0409c7093fe3f947dae28","slug":"farrukhabad-corona-positive-constable-was-went-to-village-on-leave-60-people-home-quarantine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर का कोरोना पॉजिटिव सिपाही, छुट्टी पर गया था गांव, 60 लोग होम क्वारंटीन, सभी की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर का कोरोना पॉजिटिव सिपाही, छुट्टी पर गया था गांव, 60 लोग होम क्वारंटीन, सभी की होगी जांच
Mon, 04 May 2020 11:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 May 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत गांव तकीपुर आंबेडकर नगर निवासी सिपाही कानपुर के बजरिया थाने में तैनात है। 20 अप्रैल को बुखार आने पर उसने जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम पाए गए। उसका 27 अप्रैल को कोरोना जांच के लिए नमूना लिया। अवकाश पर होने से सिपाही पत्नी के साथ दो मई को गांव पहुंचा। रात में ही उसके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आ गई।
इसकी जानकारी वहां के पुलिस अधीक्षक ने उसे फोन पर दी। इसके बाद वह रात में ही पत्नी के साथ कानपुर चला गया। इसकी जानकारी पर सोमवार को गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने सिपाही के संपर्क में आए 60 लोगों को चिह्नित कर होम क्वारंटीन कर दिया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। मंगलवार को संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए जाएंगे।

सिपाही परिवार के साथ कानपुर के कल्याणपुर में रहता है। सिपाही ने फोन पर बताया कि दो मई की सुबह पत्नी के साथ बाइक से गांव पहुंचा था। देर रात कानपुर के एसपी फोन पर उसे कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देकर वापस बुलाया। रात डेढ़ बजे बाइक से पत्नी को लेेकर कानपुर चला गया। बताया कि उसे कानपुर के जाजमऊ स्थित जीवन बीमा अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है।
पत्नी, बेटा व बेटी फजलगंज में होम क्वारंटीन हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जानकारी की तो पता चला कि सिपाही कि परिवार में ही 60 लोग हैं। इसके चलते सोमवार को मोहम्मदाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. हरिमाधव स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचे। सिपाही के संपर्क में आए सभी 60 लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए।
डॉ. हरिमाधव ने बताया कि मंगलवार को सिपाही के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी। सभी से बात की गई। किसी में खांसी, जुकाम आदि के लक्षण नहीं हैं। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया सिपाही व उसका परिवार कानपुर में है। एक दिन के लिए वह गांव आया था। एहतियात के तौर पर सिपाही के संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी।