Farrukhabad: सांसद खेल प्रतिस्पर्धा में हंगामा; नकद इनाम न मिलने पर खिलाड़ियों ने पटकी कुर्सियां, तीन को पकड़ा
Farrukhabad News: फतेहगढ़ स्टेडियम में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा के समापन पर नकद इनाम न मिलने और घटिया ट्रैकसूट दिए जाने से नाराज खिलाड़ियों ने कुर्सियां तोड़ीं। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया।
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में बुधवार दोपहर को सांसद खेलकूद प्रतिस्पर्धा के समापन के अवसर पर कार्यक्रम चल रहा था। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों को ट्रैकसूट और प्रशस्ति पत्र दिए जाने पर कुछ खिलाड़ियों में हंगामा कर दिया।
उन्होंने नगर पुरस्कार दिए जाने की मांग की और कहा कि अन्य जनपदों में सांसद खेलकूद प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया गया है। साथ ही उन्होंने ट्रैक सूट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए कहा कि यह ट्रैकसूट ब्रांडेड नहीं है, उसका कपड़ा बहुत ही हल्का है।
खिलाड़ियों ने कुर्सियां भी पटकीं
खिलाड़ियों के हंगामा करने पर पुलिस ने उन्हें स्टेडियम के बाहर खदेड़ दिया और तीन खिलाड़ियों को पुलिस पकड़ कर कोतवाली ले गई। इसके बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। खिलाड़ियों के विरोध के चलते स्टेडियम में अफरा तफरी का माहौल हो गया। कुछ खिलाड़ियों ने इस दौरान कुर्सियां भी पटकीं,इससे कुछ कुर्सियां टूट भी गईं।