{"_id":"69db713030808e0c780780ba","slug":"farrukhabad-bloody-clash-inside-tobacco-warehouse-one-beaten-to-death-with-sticks-three-injured-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: पुरानी रंजिश में तंबाकू गोदाम के अंदर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: पुरानी रंजिश में तंबाकू गोदाम के अंदर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक की मौत, तीन घायल
Sun, 12 Apr 2026 03:48 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:48 PM IST
सार
Farrukhabad News: कायमगंज के घसिया चिलौली में पुरानी रंजिश को लेकर तंबाकू गोदाम में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बांकेलाल की मौत हो गई। घटना में तीन अन्य लोग घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और पुलिस को जानकारी देते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट जानलेवा साबित हुई। तंबाकू गोदाम में हुए इस खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
घसिया चिलौली निवासी पुष्पेंद्र पुत्र राजवीर और उनके भाई करन पर विरोधी पक्ष के लोगों ने गोदाम में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के बांकेलाल व उनके भाई राजकुमार भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से बांकेलाल को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान बांकेलाल ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।