{"_id":"683f21e1bff25ae50f0aba9b","slug":"farrukhabad-bike-riders-stuck-in-roadways-bus-and-dragged-for-40-meters-three-dead-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Accident: रोडवेज बस में फंसकर 40 मीटर घिसटे बाइक सवार, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Accident: रोडवेज बस में फंसकर 40 मीटर घिसटे बाइक सवार, तीन की मौत
Tue, 03 Jun 2025 09:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:59 PM IST
सार
Farrukhabad News: रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसा बाइक से लौटते समय उजरामऊ के पास हुआ।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाजार से मीटर लेकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को मंगलवार दोपहर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सड़क पर बाइक समेत गिरे युवकों पर चालक ने बस चढ़ा दी। करीब 40 मीटर तक तीनों को बाइक समेत घसीटता ले गया। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। वहीं, बस चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दोपहर करीब तीन बजे थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव उजरामऊ निवासी सनी (21) अपने शाहजहांपुर, कलान के कासिम नगला निवासी रिश्तेदार आदेश (27) तथा हरदोई पचदेवरा के मैकपुर कुरारी निवासी पिंकू (25) के साथ बाइक से निबिया बाजार आए थे। बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उजरामऊ के निकट पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक बाइक समेत बस के नीचे फंसकर करीब 40 मीटर तक घिसटते चले गए। इस बीच राहगीर चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। चालक मौके से बस लेकर भाग गया।
दुर्घटना में सनी तथा आदेश की मौके पर मौत हो गई। पिंकू ने लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सनी के ताऊ बालिस्टर की पुत्री की दो जून को शादी थी। शादी समारोह में रिश्तेदार शामिल होने आए थे। मृतक आदेश के बालिस्टर मौसा हैं तथा पिंकू उनका दामाद है। सनी और आदेश अपने पिता की इकलौती संतान थे। आदेश की पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है। उसका एक चार वर्ष का पुत्र आदित्य है। प्रभारी थानाध्यक्ष कामता प्रसाद गौतम ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई थी। बाद में घायल युवक की भी मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक सनी समेत कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।