{"_id":"667418c301e5f19c1a02e950","slug":"farrukhabad-bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बाजार से घर लौट रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बाजार से घर लौट रहा था
Thu, 20 Jun 2024 05:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:26 PM IST
सार
Farrukhabad News: पखना बाजार से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पंचम कश्यप की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में बाजार से सामान खरीदने के बाद घर लौटते वक्त एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी मोहम्मदाबाद और फिर लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल ले आए। जहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मेरापुर थाने के गांव कुबेरपुर जुन्नारदार निवासी पंचम कश्यप (19) बुधवार शाम पखना से बाजार कर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह भाननगर गांव के करीब पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहले मोहम्मदाबाद सीएचसी फिर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश न आने पर लोहिया अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे परिजन दोबारा लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ. नीरज वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। पंचम हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में अंदरूनी चोट आना बताया जा रहा है। बड़े भाई संजू ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े जबर सिंह, जशरथ, शीशराम और सबसे छोटा पंचम था। मां किशोरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह परिवार के साथ मजदूरी करता था।
विज्ञापन