फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shastra Pujan (worship of weapons) performed on Dussehra; students and talented individuals felicitated

Farrukhabad News: दशहरा पर शस्त्र पूजन, छात्र व प्रतिभाएं सम्मानित

Thu, 22 Oct 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Shastra Pujan (worship of weapons) performed on Dussehra; students and talented individuals felicitated
-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राजपूताना स्कूल में कार्यक्रम
विज्ञापन

-70 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को दिया शील्ड व प्रमाणपत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मंगलवार को विजयदशमी पर्व मनाया। इसमें समाज की 17 प्रतिभाओं और 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि समय बदल गया है। पहले हमारे क्षत्रिय राजा हुआ करते थे, आज उसका स्वरूप सांसद-विधायक के रूप में है। लिहाजा हम सब क्षत्रियों को एकजुट होकर अपना विधायक चुनना होगा।

जहानगंज रोड स्थित राजपूताना स्कूल में मंगलवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नूबाबू ने राजनीतिक चर्चा की। कहा कि जनप्रतिनिधि समाज से जुड़ा होना चाहिए।राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर बेहद सरल व्यक्तित्व हैं। उनका हर स्तर पर सहयोग होगा। आज ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है, जो समाज के हर सुख दुख में सहभागी बने। राष्ट्रीय महामंत्री श्री राघवेंद्र सिंह राजू, केडीएस राठौर, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह जनसेवक, अरविंद प्रताप सिंह, अनिल प्रताप सिंह व मनोज भदौरिया ने दशहरा पर्व का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि आरके सिंह ने कहा कि आरक्षण के चलते अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास जारी रखें। बताया कि उनकी एक उद्योगपति से बात हुई है। शीघ्र ही जिले में एक बड़ी कंपनी लगेगी। इसमें राम बहादुर सिंह, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, रमला राठौर, किरण सिंह, मीरा सिंह, सुमन राठौर, कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह राठौर, भुवनेश भदौरिया, सुरेन्द्र सिंह गौर, अमर सिंह सोमवंशी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष महेशपाल सिंह उपकारी ने आभार व्यक्त किया। संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।
विज्ञापन

---------

क्षत्रिय समाज की यह प्रतिभाएं सम्मानित
इसरो वैज्ञानिक अनिरुद्ध सिंह, अंतर्राष्ट्रीय शूटर अनुभव सोमवंशी, औद्योगिक क्षेत्र में गौरव सिंह, साहित्यिक क्षेत्र में वैभव सोमवंशी, निशानेबाजी में हिमानी सिंह, कृषि क्षेत्र के सुरेश चौहान, चिकित्सा में राजेंद्र सिंह, अधिवक्ता विशाल सिंह, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. जिज्ञासा सिंह, समाजसेवा में संगीत कुमार, उद्यम में अपूर्व सिंह, चिकित्सा में डा. आशीष तोमर, उच्च न्यायालय में निशांत सिंह, इंजीनियरिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह, समाजसेवा में समरपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

बजरंग दल ने किया दशहरा पूजन, शस्त्र पूजन
फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने मंगलवार को बरेली-इटावा हाईवे पर बघार के पास दशहरा त्योहार मनाया गया। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह राजपूत की देखरेख में पहला शस्त्र पूजन किया। जिला महामंत्री अंगद पांडेय उर्फ कोमल ने बताया कि पहली बार नवमी और दसवीं दोनों तिथि एक साथ पड़ी है। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह राजपूत ने कहा कि सभी साथी हिंदू जागरण के लिए काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विष्णु मिश्रा ने निरंतर हिंदू हित में काम करने की शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष रजत वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग उपाध्यक्ष आचार्य अमरीश शुभकामनाएं दीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed