फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad After the High Courts reprimand SP takes major action Kaimganj Kotwal Anurag Mishra suspended

Farrukhabad: हाईकोर्ट की फटकार के बाद SP का बड़ा एक्शन, कायमगंज कोतवाल अनुराग मिश्रा निलंबित, पढ़ें मामला

Fri, 17 Oct 2025 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Oct 2025 02:52 PM IST
सार

Farrukhabad News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार के बाद एसपी आरती सिंह ने कायमगंज कोतवाल अनुराग मिश्रा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अवैध निरुद्धता और याचिका वापस लेने के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोपों से जुड़े एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका मामले में हुई है।

विज्ञापन
Farrukhabad After the High Courts reprimand SP takes major action Kaimganj Kotwal Anurag Mishra suspended
एसपी आरती सिंह और कायमगंज कोतवाल अनुराग मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से फटकार लगने के बाद एसपी आरती सिंह ने तत्काल प्रभाव से कायमगंज कोतवाल अनुराग मिश्रा को निलंबित कर दिया है। मामला कायमगंज की प्रीति यादव की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से जुड़ा है, जिसकी सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एसपी, सीओ, कोतवाल और सिपाहियों पर गंभीर टिप्पणियां की थीं।

विज्ञापन

कोर्ट में यह आरोप सामने आया था कि याचिकाकर्ता के परिवार के दो सदस्यों को थाने में बिना किसी लिखित आदेश या उच्चाधिकारियों को सूचित किए निरुद्ध किया गया था। साथ ही उन पर याचिका वापस लेने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगा था। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी फतेहगढ़ आरती सिंह को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
प्रयागराज से लौटने के बाद एसपी ने मामले की जांच कर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच अब भी जारी है और दोषियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed