{"_id":"69bb720b808511b94505d15e","slug":"farrukhabad-accused-flees-after-firing-at-police-shot-in-leg-during-retaliatory-fire-constable-also-injured-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
Thu, 19 Mar 2026 09:18 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:18 AM IST
सार
Farrukhabad News: कायमगंज में कुंडल लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बरामदगी के दौरान आरोपी की फायरिंग में एक सिपाही घायल हुआ, जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पूर्व अलीगंज रोड पर महिला से कुंडल लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी पटियाली (कासगंज) के रूप में हुई है। पुलिस उसे लूटे गए कुंडलों की बरामदगी के लिए गांव विराहिमपुर ले गई थी, जहां उसने पहले से छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान कुलदीप के पैर में गोली लगी, जबकि सिपाही धर्मेंद्र तिवारी के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से आरोपी को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए हैं। इससे पहले पुलिस एक अन्य आरोपी शनि निवासी दत्तू नगला को को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन