{"_id":"65d5ce6444a68feee40f60f9","slug":"farrukhabad-accident-old-man-dies-due-to-bike-collision-accident-happened-due-to-speed-and-carelessness-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Accident: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा, चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Accident: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा, चालक पर रिपोर्ट
Wed, 21 Feb 2024 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:57 PM IST
सार
Farrukhabad News: कमालगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव मीठापुर निवासी काजल ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि 12 फरवरी की शाम करीब छह बजे उसके पिता राजेंद्र सिंह साइकिल से रजीपुर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में अलाउद्दीनपुर जूनियर स्कूल के पास बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पिता घायल हो गए। लोगों ने चालक व बाइक को पकड़ कर यूपी 112 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन
उधर वह घायल पिता को एम्बुलेंस से सीएचसी ले गई। यहां हालत में सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां तबियत बिगड़ने पर सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वापस लाने पर रविवार सुबह घर पर पिता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन