भाजपा विधायक के मुनीम को डंडों से पीट बदमाशों ने लूटे 3.20 लाख रुपए, पुलिस महकमे में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद एटा की अलीगंज सीट से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह के यहां मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी दिनेश कुमार मुनीम है। विधायक के गांव नगला बाग रठौरा, सिरोली, खिमसेपुर, नीबकरोरी, मदनपुर व थाना नवाबगंज में शराब के ठेके हैं। मुनीम दिनेश कुुमार ठेकों से बिक्री के रुपये एकत्र करने का भी काम करता है।
सोमवार सुबह वह मोहम्मदाबाद क्षेत्र के शराब के ठेकों से रविवार रात तक हुई बिक्री के तीन लाख बीस हजार 980 रुपये लेकर बाइक से जा रहा था। तभी धीरपुर-पखना मार्ग पर स्थित एफसीआई (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) गोदाम के पास घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने डंडों से हमला कर मुनीम को बाइक सहित गिरा दिया।
प्रत्यक्षदर्शी बबलू को भी बदमाशों ने पकड़ने का किया था प्रयास
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव दाउदपुर निवासी बबलू सोमवार को मुनीम के साथ हुई लूट की घटना के दौरान मौके पर पहुंच गया था। जब बदमाशों ने बबलू को देखा तो उसको पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन बबलू साइकिल को तेजी से भगा ले गया। एक बाइक सवार भी घटना स्थल की ओर जा रहा था। इस पर बबलू ने उसको रोककर आगे लूटपाट होने की जानकारी दी। एसपी ने भी प्रत्यक्षदर्शी बबलू से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।
लूट की घटना के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम के अलावा थाना स्तर पर पुलिस कर्मियों की दो टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही लूट की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
डॉ. अनिल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद