{"_id":"666f0bb506f20c0ab10ba40b","slug":"farrukhabad-10-kilometer-long-jam-on-etawah-bareilly-highway-2024-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: इटावा-बरेली हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 11 घंटे बाद खुला, राहगीर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: इटावा-बरेली हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 11 घंटे बाद खुला, राहगीर हुए परेशान
Sun, 16 Jun 2024 09:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Jun 2024 09:32 PM IST
सार
Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर लगे भीषण जाम से राहगीर परेशान हुए। बरेली, शाहजहांपुर जाने वाली बसों के यात्रियों का गर्मी में बुरा हाल हुआ।
विज्ञापन
भीषण जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण इटावा-बरेली हाईवे जाम हो गया। सुबह चार बजे से दोपहर तीन बजे तक 10 किमी तक लगे जाम में फंस कर लोग कराह उठे। दोपहर बाद जाम खुल सका।
रविवार को भोर से पांचाल घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। इटावा-बरेली हाईवे पर सुबह चार बजे वाहन रेंगते दिखे।
सुबह आठ बजे आलम यह था कि गंगातटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। भीड़ को देखते हुए पांचाल घाट-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप व इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट चौराहा से पहले पड़ने वाले पेट्रोल पंप पर टेंपो व ई-रिक्शा आदि वाहनों को रोका जा रहा था। इसके बावजूद पांचाल घाट पुल पर रोडवेज बसों, ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य बड़े वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पांचाल घाट-फर्रुखाबाद मार्ग पर पेट्रोल पंप से लेकर स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा और इटावा-बरेली हाईवे पर चौराहा से लेकर एआरटीओ कार्यालय तक जाम लग गया।

दोपहिया वाहन तो दूर लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। धूप के कारण पुलिस के भी थोड़ी देर में पसीने छूट गए। दोपहर को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पहुंचे। वह भी जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। पुलिस अधीक्षक के साथ मौजूद फोर्स ने इधर-उधर डंडे फटकार जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए। बरेली से आ रहे वाहन जाम में फंसने के बाद वापस लौट गए। कई वाहन तो हरदोई से कन्नौज होकर फर्रुखाबाद पहुंचे।