{"_id":"650f2f0f4d8b6919980fe6c8","slug":"farmers-will-not-give-land-at-low-price-for-corridor-na-news-c-224-1-ori1004-4399-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कॉरिडोर के लिए कम दाम पर जमीन नहीं देंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कॉरिडोर के लिए कम दाम पर जमीन नहीं देंगे किसान
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र के कुसमिलिया गांव में स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में कुसमिलिया, डकोर एवं टिमरों गांव के किसानों ने बैठक की। इसमें कॉरिडोर के लिए कम सर्किल रेट पर खेतिहर भूमि देने से इन्कार कर दिया है।
कुसमिलिया के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित किसानों की खुली बैठक में भूमि बचाओ संरक्षण समिति के संरक्षक देवसिंह ने कहा कि किसान विकास कार्यों में बाधक नहीं हैं, लेकिन कई वर्षों से क्षेत्र की खेतिहर भूमि के सर्किल रेट काफी कम हैं। लिहाजा इस रेट पर कॉरिडोर को किसानों की उपजाऊ भूमि देना असंभव है। इसका किसान विरोध भी कर रहे हैं।
बैठक में किसानों ने समयानुसार सर्किल रेट लागू करने की मांग की है। इसके बाद ही किसान कॉरिडोर को भूमि देने पर विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान प्रमोद राजपूत पहलवान को अध्यक्ष और संरक्षक हरिकिशोर राजपूत चुने गए। किसानों ने जल्द ही इसका ज्ञापन डीएम को दिए जाने का निर्णय लिया। इस मौके पर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र राजपूत, पवन, देवेंद्र, मोहन राजपूत आदि मौजूद रहे।