{"_id":"67588079c7d95ec0420dd829","slug":"farmers-troubled-by-anna-animals-warn-of-agitation-etawa-news-c-212-1-bnd1005-119216-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पैलानी। खेतों में बोई फसलों को अन्ना जानवर चट कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। शीध्र ही मवेशियों को गोशालाओं में बंद न कराया गया तो किसान आंदोलन को मजबूर हाेंगे।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में डांड़ामऊ के किसानों ने एसडीएम पैलानी शशिभूषण मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि खेतों में बोई फसलों को अन्ना मवेशी चट कर रहे हैं। खेतों की रखवाली के लिए किसानों को रात दिन एक करना पड़ रहा है। कहा कि गाेवंशियों के साथ ही दो सौ से ज्यादा नील गाय भी फसलाें को अपना निवाला बना रही हैं।
विज्ञापन
भाकियू के जिला महासचिव मनोज द्विवेदी व तहसील अध्यक्ष कामता प्रसाद प्रजापति ने एसडीएम से मांग की कि किसानों के हितों को देखते हुए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। जिससे उनकी फसलों के नुकसान को रोका जा सके। इसके साथ ही वन गायों के हमलों से किसानों के घायल होने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। एसडीएम शशिभूषण मिश्रा ने किसानों को उचित कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजकुमार, बिंदादीन, धीरज सिंह, राम सिंह, रविंद्र, रामबाबू, उदय सिंह, राकेश, टेरु सिंह, हरि सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन