फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers took steps towards profitable crop, sowing of rye in 33 thousand hectares breaking the record

किसानों ने मुनाफे की फसल की ओर बढ़ाए कदम, रिकार्ड तोड़ 33 हजार हेक्टेयर में राई की बुआई

Thu, 09 Dec 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers took steps towards profitable crop, sowing of rye in 33 thousand hectares breaking the record
खेत पर खड़ी सरसों की फसल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले के किसानों ने पारंपरिक खेती का मोह छोड़कर इस बार मुनाफे के फसल की ओर कदम बढ़ाए हैं। राई, सरसों पर छाई महंगाई को देखते हुए बंपर बुआई की गई है। सरसों का रकबा लक्ष्य से 31 प्रतिशत अधिक हो गया है। वहीं गेहूं का रकबा करीब 25 फीसदी घट गया है। गेहूं के बीज की बिक्री काफी कम हुई है।
विज्ञापन

जिले के किसान अभी तक धान, गेहूं के अलावा अन्य फसलों के बारे में नहीं सोचते थेे। राई व सरसों का रकबा तो 20 हजार हेक्टेयर तक सिमट कर रह जाता था। इससे राई, सरसों का उत्पादन जिले में काफी कम हो गया था। इस बार सरसों के तेल के दाम दो सौ रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए। ऐसे में सरसों के दामों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

विपक्ष भी इस मुद्दे को उठाने लगा। सरसों के तेल की महंगाई देखकर किसानों को भी इस फसल में मुनाफा नजर आने लगा। जिले में इस वर्ष सरसों, राई बोने के लिए कृषि विभाग ने 25 हजार 831 हेक्टेयर लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य के सापेक्ष 33 हजार 838 हेक्टेयर जमीन में सरसों बोया गया है। लक्ष्य से 33 फीसदी अधिक रकबा में राई, सरसों बोई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिछले साल सिर्फ 24 हजार 843 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ही राई, सरसों की फसल बोई गई थी। तेल के दामों में बढ़ोतरी होने से किसानों ने तिलहन की फसल करने में खूब रुचि ली है। वहीं एक लाख 23 हजार 79 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बुआई का लक्ष्य रखा गया इसमें अभी तक 92 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बुआई हुई है। गेहूं का रकबा लक्ष्य से 25 फीसदी कम हो गया है। जबकि पिछले वर्ष एक लाख 23 हजार 781 हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई थी।

किसानों ने बाजार की संभावना को देखते हुए राई, सरसों की बुआई काफी अधिक की है। लक्ष्य से 33 फीसदी रकबा अधिक हो गया है। जिले में तिलहन का उत्पादन काफी ठीक रहेगा। वहीं गेहूं का रकबा काफी घट गया है।
-डॉ उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed