{"_id":"696bea962f8be9c8aa02d5de","slug":"farmers-staged-a-sit-in-protest-due-to-the-unavailability-of-fertilizers-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-136963-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खाद की उपलब्धता न होने पर किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खाद की उपलब्धता न होने पर किसानों ने दिया धरना
Sun, 18 Jan 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर सघन सहकारी समिति में लंबे समय से खाद उपलब्ध न होने से परेशान किसानों ने शनिवार को मंगलपुर चौराहे पर धरना देकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि कई महीनों से समिति में खाद नहीं है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। मजबूरन उन्हें बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
धरने का नेतृत्व किसान पंकज सिंह ने किया। किसानों ने सड़क किनारे बैठकर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र खाद की उपलब्धता नहीं कराई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में रामजी चौहान, रामू भदौरिया, वीर प्रताप, मुकेश, रघु सिंह, प्रमोद सिंह, अनूप सिंह, सुरेश कुमार राजपूत, मृदुल सिंह, अजय कुशवाहा, संजय, गोपाल राठौर, मोहम्मद अजमेरी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
इस संबंध में सघन सहकारी समिति मंगलपुर के सचिव शिव कुमार ने बताया कि समिति की बैंक से ऋण सीमा तय न हो पाने के कारण खाद की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। अब ऋण सीमा स्वीकृत हो गई है और शीघ्र ही समिति पर खाद पहुंच जाएगी। खाद आते ही किसानों को वितरण शुरू कर दिया जाएगा।