फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers should work with scientists to empower the country

Kanpur News: वैज्ञानिकों के साथ मिलकर देश को सशक्त बनाएं किसान

Sun, 12 Oct 2025 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers should work with scientists to empower the country
कानपुर। सीएसए विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्रों में शनिवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का लाइव प्रसारण किसानों और छात्रों को दिखाया गया। पीएम मोदी ने किसानों को दलहन, तिलहन और अन्य कृषि क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने और वैज्ञानिकों के साथ मिलकर देश को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


विवि में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय, ब्लॉक प्रमुख शुभम वाजपेयी, उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह और कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव ने बताया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी हर किसान तक पहुंचाने के लिए विवि और कृषि विज्ञान केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन डॉ. अरविंद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्नाव, शिवराजपुर और अन्य क्षेत्रों से आए प्रगतिशील किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। डाॅ. अजय कुमार सिंह ने मिशन पर व्याख्यान दिया। डाॅ. राघवेंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती पर मार्गदर्शन किया। किसानों ने बीज चयन, मृदा स्वास्थ्य और उत्पादन बढ़ाने के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed