फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmers repulse cattle in kannauj block office

कन्नौज: ब्लॉक दफ्तर में बंद किए आवारा पशु, सांड के हमले से एडीओ घायल

Wed, 09 Jan 2019 04:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Jan 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
farmers repulse cattle in kannauj block office
डेमो पिक
यूपी में कन्नौज जिले के हसेरन क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने में प्रशासनिक विफलता से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को पशुओं को ब्लॉक दफ्तर में बंद कर दिया। पचास से ज्यादा पशुओं की घुसपैठ होती देख दफ्तर में मौजूद ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मच गया। रोकने की कोशिश पर उग्र तेवर में आए ग्रामीणों ने जमकर नोकझोंक की। इस बीच एक सांड़ के हमले से एडीओ पंचायत यदुनंदन लाल जख्मी हो गए।
विज्ञापन


ब्लॉक ऑफिस में छुट्टा जानवरों की घुसपैठ की जानकारी पर तिर्वा के एसडीएम रामदास मौके पर पहुंचे। एसडीएम और बीडीओ ने ग्रामीणों को समझाया कि छुट्टा जानवरों के लिए संरक्षण केंद्र जल्द चालू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

farmers repulse cattle in kannauj block office
डेमो पिक
गुस्साए ग्रामीण इस आश्वासन से शांत नहीं हुए। काफी समझाने पर ग्रामीणों की भीड़ घर वापसी के लिए रजामंद हुई लेकिन ब्लॉक ऑफिस में दाखिल किए पशुओं को बाहर नहीं निकलने दिया। एसडीएम का कहना है कि ब्लॉक ऑफिस परिसर में मौजूद जानवरों को बुधवार को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा।

गोशाला संचालक के साथ हाथापाई

ब्लॉक ऑफिस की ओर छुट्टा जानवर हांकने से पहले ग्रामीणों ने सुखसेनपुर में निजी गोशाला में पशुओं को दाखिल कराने की कोशिश की थी। इसका संचालन कर रहे अमित भदौरिया ने और पशुओं के लिए जगह और खुराक के इस्तेमाल में असमर्थता जताई तो कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जानवरों को लेकर ब्लॉक दफ्तर जा पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed