फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers happy with heavy rain, paddy transplantation intensified

झमाझम बारिश से किसान खुश, धान की रोपाई तेज

Sat, 24 Jul 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers happy with heavy rain, paddy transplantation intensified
कानपुर देहात। जिले में शुक्रवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान खिल गई। फावड़ा लेकर खेतों पर पहुंचे किसानों ने मेड़ की मरम्मत की। वहीं धान की रोपाई का काम तेज हो गया। बारिश से जगह जगह हुए जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

खरीफ में धान व मक्का की फसल जिले में प्रमुखता से होती है। हालांकि ऊंचाई वाले खेतों में किसान बाजरा, तिल आदि की बोआई भी करते हैं। कई दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से खेती किसानी में गति पकड़ ली है। शुक्रवार को अकबरपुर, रूरा, शिवली, रनियां, नबीपुर, राजपुर व मुंगीसापुर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

भोर पहर करीब एक घंटे तक बारिश हुई तो वहीं दोपहर में तीन घंटे तक लगातार बारिश से खेतों में धान की रोपाई के लिए जरूरी पानी भर गया। इस पर धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए। किसान घरों से खेत की तरफ निकले और धान की रोपाई का काम शुरू किया। महिलाओं की टोली ने लोक गीत गाते हुए धान की रोपाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर के महादेव, अखिलेश व सुधाकर आदि ने बताया कि बारिश धान की फसल के लिए बहुत अच्छी है। खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। रूरा के अंबरपुर, धनीरामपुर, सरवा, हसनापुर, तिगाई आदि गांवों में खेतों में किसान धान रोपाई करते दिखाई दिए। रनियां क्षेत्र में भी खेतों पर किसानों ने काम शुरू कर दिया। यहां सब्जी की खेती करने वाले किसान भी अच्छी बारिश होने से खुश हैं।
धान की फसल के लिए संजीवनी बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मौजूदा समय धान की रोपाई के लिए उपयुक्त है। खेती के लिहाज से अच्छी बारिश हो रही है। शुक्रवार को संदलपुर, झींझक, मंगलपुर, सिकंदरा आदि क्षेत्र में कम बारिश हुई है। हालांकि जिले के अन्य हिस्सों में तेज बारिश हुई है।
यह धान व मक्का की फसल के लिए बेहद फायदेमंद है। बारिश से धान की बेड़ भी हरी भरी हो गई है। जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल ने बताया कि खरीफ की फसलों के लिए फिलहाल बहुत अच्छी मानसूनी बारिश हो रही है। इससे धान का बोया रकबा पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक रहने की उम्मीद है।
जलभराव में फंसे वाहन सवार, फिसलन से परेशानी
नगरीय क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को खासी परेशानी हुई। अकबरपुर में अंडरपास के पास जलभराव हो गया। इससे माती की ओर से आकर अकबरपुर कस्बे की तरफ जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। ओवर ब्रिज चौराहे पर जलभराव के चलते कई दोपहिया वाहन बंद होकर फंस गए। सवारों को बाइक खींच कर ले जानी पड़ी। हाईवे के सर्विस लेन पर भी खासा जलभराव रहा।
तहसील परिसर में जलभराव से लोगों को दिक्कत हुई। आवासीय कॉलोनी में जलभराव से कर्मियों को परेशान होना पड़ा। वहीं भुगनियापुर रोड, गांधीनगर व देवद्वार के पास जलभराव हुआ। इधर नबीपुर में भी जलभराव हो गया। इससे राहगीर परेशान हुए। रनियां में भी कई मोहल्लों में पानी भर गया। रूरा के बाजार वार्ड और भटौली रोड के अलावा बजरंग नगर में जलभराव हुआ। स्टेशन रोड पर पानी भरने व फिसलन से कई राहगीर गिरकर चुटहिल हुए।
विसधन रोड पर पानी भरने से परेशानी
रसूलाबाद। कई दिन से हो रही बारिश से लालू गांव में रसूलाबाद बिसधन रोड पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे सेंट्रल बैंक की शाखा तक ग्राहक नहीं जा सके। बता दें कि इस रास्ते से इंदलपुर, खपरेमऊ, नवलपुर, रामपुर, सिसाही आदि के किसानों का आना-जाना होता है। पूर्व प्रधान राम प्रसाद ने बताया बैंक जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बीडीओ डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि जल्द ही सफाई कर्मियों को लगाकर जल निकासी दुरुस्त की जाएगी।
दीवार गिरने से दबकर मासूम की मौत
शिवली। बारिश के बाद कस्बे के रामनगर में शुक्रवार को दीवार गिरने से मलबे में दबकर बच्चे की मौत हो गई। कस्बा शिवली के निराला नगर निवासी गेंदनलाल का बेटा आलोक (5) शुक्रवार शाम रामनगर के रामकिशन के घर के पास खेलने गया था। तभी मिट्टी के गारे से जुड़ी ईंटों वाली दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। वहां से निकल रहा आलोक मलबे के नीचे दब गया। परिजन इलाज के लिए बच्चे को सीएचसी ले गए।

वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया कि दीवार गिरने से दबकर बच्चे की मौत की जानकारी मिली है। लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। दरोगा लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने सूचना नहीं दी है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed