फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer's Day: Farmers enumerated problems, officials told plans

किसान दिवस : किसानों ने गिनाई समस्याएं, अधिकारियों ने बताई योजनाएं

Thu, 16 Jan 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer's Day: Farmers enumerated problems, officials told plans
कानपुर देहात। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर पहुंचे किसान नेताओं ने बिजली, पानी, खाद के साथ अन्ना मवेशियों की समस्या रखीं। वहीं अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं गिनाई। साथ ही लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

किसान दिवस में उप कृषि निदेशक राम बचन राम ने प्रधानमंत्री ऊर्जा उत्थान एवं महा अभियान (पीएम कुसुम) योजना की जानकारी दी। किसानों को बताया कि वर्तमान समय में सोलर पम्पों की ऑनलाइन बुकिंग चालू है। इच्छुक किसान खेत के भूगर्भ जल स्तर के आधार पर सोलर पंप स्थापित करा सकते हैं। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक किया। इस पर किसानों ने ग्रामीण स्तर पर आ रही समस्याओं को अधिकारियों को बताया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया गांव में फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है, मगर ओटीपी आने में समय लगता है। कई खामियां है, जिन्हें पहले दूर कराया जाना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता ने जिले में उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बलदेव प्रसाद ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि 16 जनवरी को इको पार्क माती में जिला औद्यानिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक किसानों के प्रतिभाग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता लघु सिंचाई ने उथली, मध्यम गहरी एवं गहरी बोंरिग योजना को लेकर किसानों को बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने मृदा स्वास्थ, जैविक खेती एवं बीज उपचार आदि की जानकारी दी। उपायुक्त मनरेगा गंगाराम ने कहा कि किसान संगठित हो समूह गठित कर कृषि कार्यों को करें, जिससे उनको जहां उनकी लागत में कमी आएगी, वहीं उनकी आय में वृद्धि होगी। किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष रशीद अहमद आजाद, जिलाध्यक्ष आयुष सिंह राजावत, विपिन तिवारी आदि किसान नेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed